हरियाणा

Hisar: खंड स्तरीय मुकाबलों में शाहपुर स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Admindelhi1
23 July 2026 9:43 AM IST
Hisar: खंड स्तरीय मुकाबलों में शाहपुर स्कूल का शानदार प्रदर्शन
x
सीनियर सैकेंडरी स्कूल शाहपुर की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

हिसार: जिले के गांव धीरणवास स्थित विकास डिफेंस स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में आशा सेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भावना नोखवाल दूसरे स्थान पर रहीं। इसी आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आशा नोखवाल ने पहला और ईशु सेन ने दूसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 आयु वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में प्राची वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शुभम सेन प्रथम और ललिता सेन द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में शुभम सेन ने दूसरा तथा पारूल सेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा सेन दूसरे स्थान पर रहीं।

खेल प्रशिक्षक अंग्रेज जाखड़ और सामाजिक कार्यकर्ता रणधीर सिंह बैनीवाल ने बुधवार को बताया कि पिछले सात-आठ वर्षों से इस विद्यालय की छात्राएं खेलों में लगातार सराहनीय प्रदर्शन कर रही हैं।

विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. आदर्श चौधरी और सरपंच रितु वर्मा ने विजेता छात्राओं का स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Story