हरियाणा

Hisar: हिसार में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसा, टैंक में उतरे मजदूर की जान गई

Admindelhi1
16 July 2026 9:57 AM IST
Hisar: हिसार में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसा, टैंक में उतरे मजदूर की जान गई
x
हिसार में एसटीपी टैंक हादसा, जहरीली गैस से मजदूर की मौत

हिसार: हिसार के गंगवा गांव स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में सीवरेज टैंक की पाइपलाइन का ब्लॉकेज खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर मोनू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मोनू को मृत घोषित कर दिया गया और सोनू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतारा गया, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई, मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story