हरियाणा

Hisar: ऋषिकुल की छात्रा ने ताइक्वांडो में दिखाया दम, जीता रजत पदक

Admindelhi1
4 Oct 2025 12:09 PM IST
Hisar: ऋषिकुल की छात्रा ने ताइक्वांडो में दिखाया दम, जीता रजत पदक
x

हिसार: न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित ऋषिकुल विद्या मंदिर की कक्षा छठी की होनहार छात्रा शिवानी वर्मा ने सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 25 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। शिवानी वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फरीदाबाद की प्रतिभागी सिद्धि को पहले चरण में पानीपत की प्रतिभागी गीताशा को दूसरे एवं तीसरे चरण में रेवाड़ी की प्रतिभागी दिव्या को हराया। चौथे चरण में वह महेंद्रगढ़ की प्रतिभागी हर्षिता से हार गई और रजत पदक प्राप्त किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद शिवानी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। शिवानी की इस सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों पायल शर्मा एवं नवीन शर्मा को जाता है। विद्यालय निदेशक रोहित लोमस, प्राचार्या सुनीता शर्मा तथा विद्यालय समन्वयक रीटा शर्मा, सीमा चौधरी एवं कीर्ति असीजा ने शुक्रवार काे शिवानी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Story