Hisar: दूध उत्पादन प्रतियोगिता में रचित श्योराण की भैंस बनी विजेता

हिसार: मुर्रा नस्ल की भैंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग की ओर से मुर्रा नस्ल की भैंसों की दूध प्रतियोगिता करवाई गई। इसके तहत राजकीय पशु चिकित्सालय खेड़ी जालब में तीन दिवसीय प्रतियोगिता हुई जिसमें सबसे ज़्यादा दूध देने वाली मुर्रा भैंस का चयन किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से शनिवार काे उच्च कोटि की मुर्रा भैंसों को पालने वाले पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सघन मुर्रा विकास परियोजना के तहत यह प्रतियोगिता करवाई गई।
इसमें खेड़ी जालब के पशुपालक रचित श्योराण की भैंस ने 19 किलो 633 ग्राम दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली भैंस को 20 हजार रुपए की प्रोत्साहित राशि मिलेगी। पशुपालक रचित के दादा जोगीराम श्योराण भी मुर्रा नस्ल की भैंस पालते थे। रचित श्योराण उन्हीं से प्रेरणा लेकर इस कार्य को आगे बढ़ाया। किसान अपनी खेती-बाड़ी के साथ अच्छी नस्ल के पशु पालकर आय को बढ़ा सकते हैं। पिछली बार भी यह भैंस दूध में प्रथम रही थी।
इस मौके पर उप निदेशक डॉक्टर रविंद्र सहरावत, उपमंडल अधिकारी डॉ. जगवीर ढांडा, पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप बूरा, डॉ. अमित शर्मा, वीएलडीए कुलदीप कापड़ो, पशु परिचर अमित बूरा, अमित पंडित, भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर श्योराण, मोतीराम, धोला, साधुराम व राजपाल आदि पशुपालक मौके पर मौजूद रहे।





