हरियाणा

Hisar: जनकल्याणकारी नीतियों से ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार: पनिहार

Admindelhi1
18 Jun 2026 11:25 AM IST
Hisar: जनकल्याणकारी नीतियों से ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार: पनिहार
x
गांवों में विकास की नई तस्वीर उभर रही है : रणधीर पनिहार

हिसार: नलवा के विधायक Randhir Panihar ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

विधायक रणधीर पनिहार बुधवार को गांव चिड़ौद में अंबेडकर भवन की चारदीवारी निर्माण कार्य के शिलान्यास तथा एचआरडीएफ योजना के तहत निर्मित गौशेड के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने गांव के विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की। इनमें खेतों तक सिंचाई सुविधा मजबूत करने के लिए खाल निर्माण हेतु 8 लाख रुपये, बीसी चौपाल निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, विभिन्न रास्तों के निर्माण के लिए 18 लाख रुपये, राजपूत धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपये, गौशेड निर्माण कार्यों के लिए 8 लाख रुपये, वाटर कूलर स्थापना के लिए 1 लाख रुपये तथा अंबेडकर भवन की चारदीवारी निर्माण के लिए 7 लाख रुपये की राशि शामिल है।

विधायक ने कहा कि अंबेडकर भवन की चारदीवारी बनने से सामाजिक, शैक्षणिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा तथा ग्रामीणों को एक सुरक्षित और व्यवस्थित परिसर मिलेगा। वहीं, एचआरडीएफ योजना के तहत निर्मित गौशेड से गौसंरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पशुपालकों को भी लाभ होगा।

कार्यक्रम में चिड़ौद की सरपंच बाला देवी, भेरियां के सरपंच सरजीत, कालवास के सरपंच मनोहर लाल, चरण सिंह, बादशाह, शमशेर मुकलान, कुलदीप गौरछी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story