हरियाणा

Hisar: महाविद्यालयों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा, महाविद्यालयों में शैक्षणिक सुधारों की नई पहल

Admindelhi1
15 May 2026 10:04 AM IST
Hisar: महाविद्यालयों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा, महाविद्यालयों में शैक्षणिक सुधारों की नई पहल
x

हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रो. विनोद छोकर ने डीन ऑफ कॉलेजेज पद का कार्यभार संभाल लिया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रो. विनोद छोकर ने कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई का आभार व्यक्त किया और कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. विनोद छोकर ने गुरुवार काे कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। हम एनएएसी एवं एनबीए जैसी मान्यताओं को बढ़ावा देंगे, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) को पूर्ण रूप से लागू करेंगे, एनईपी-२०२० को लागू करने में आ रही चुनौतियों का समाधान करेंगे तथा कौशल विकास, अनुसंधान और नवाचार को प्राथमिकता देंगे।

ये रहेंगी प्रमुख प्राथमिकताएं प्रो. विनोद छोकर ने कहा कि महाविद्यालयों में अकादमिक उत्कृष्टता और गुणवत्ता वृद्धि करना तथा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू के माध्यम से छात्र-आदान-प्रदान एवं संयुक्त शोध कार्यक्रम के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, उद्यमिता और प्लेसमेंट को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। डिजिटलीकरण, समयबद्ध प्रक्रियाएं और निरंतर निगरानी तथा समावेशी एवं विद्यार्थी-केंद्रित वातावरण का निर्माण करने पर बल दिया जाएगा। प्रो. विनोद छोकर ने विश्वास व्यक्त किया कि गुजविप्रौवि के संबद्ध महाविद्यालय शीघ्र ही गुणवत्ता, नवाचार और समावेशिता के प्रतीक बनकर उभरेंगे।

Next Story