हरियाणा

Hisar: लुवास में खेल भावना को बढ़ावा, टी-20 कप का लोगो लॉन्च

Admindelhi1
1 Nov 2025 5:05 PM IST
Hisar: लुवास में खेल भावना को बढ़ावा, टी-20 कप का लोगो लॉन्च
x
"लुवास बना केंद्र"

हिसार: हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य पर लुवास के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा ने अखिल भारतीय वाइस चांसलर टी 20 क्रिकेट कप टूर्नामेंट के लिए लोगो का औपचारिक अनावरण किया। यह समारोह कुलपति सचिवालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ।

कुलपति ने शनिवार काे लोगो का अनावरण करते हुए कहा कि यह लोगो न केवल हमारी टीम की एकता और खेल भावना का प्रतीक है, बल्कि यह शिक्षा और खेल के अद्भुत संगम को भी दर्शाता है। यह टूर्नामेंट देशभर के विश्वविद्यालयों एवं खिलाड़ियों के बीच सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा।कार्यक्रम के दौरान लोगो के डिज़ाइन और उसके पीछे की प्रेरणा को भी साझा किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एसएस ढाका, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. सज्जन सिहाग, अनुसंधान निदेशक डॉ. नरेश जिंदल, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. राजेश खुराना, पशु चिकित्सा महाविधालय के अधिष्ठाता डॉ. मनोज रोज़, लेखा नियंत्रक विकास ख़र्ब, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नीलेश सिंधु, गैर शिक्षक संगठन के प्रधान दयानंद सोनी एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर छात्र कल्याण निदेशक डॉ. सज्जन सिहाग ने बताया कि 21वीं अखिल भारतीय वाईस चांसलर टी 20 क्रिकेट कप टूर्नामेंट आगामी 6 से 15 नवंबर तक तक लुवास विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में पूरे भारतवर्ष से करीब 24 क्रिकेट टीम आएगी जिसमें उच्च स्तर के खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। लुवास विश्वविद्यालय में खेल से संबंधित तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही है। सभी टीमों के लिए खाने एवं रहने का इंतजाम भी लुवास द्वारा करवाया जाएगा।

Next Story