हरियाणा

Hisar: प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई: डॉ. खेदड़

Admindelhi1
8 Jun 2026 9:08 AM IST
Hisar: प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई: डॉ. खेदड़
x
भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान पर डॉ. आशा खेदड़ का बयान

हिसार: भारतीय जनता पार्टी के सब्जी मंडी मंडल द्वारा आत्मनिर्भर समूह की बैठक वार्ड-3 की पार्षद ज्योति वर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि देश विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान, ‘मन की बात’ कार्यक्रम और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले पौधारोपण अभियान, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बुद्धिजीवी सम्मेलन और जनसंपर्क कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आग्रह किया।

जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा के अनुसार बैठक की अध्यक्षता सब्जी मंडी मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा ने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी संजीव रेवड़ी, मंडल महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला प्रवक्ता पीयूष मेहता, अनुज जैन, सुशील सैनी, सुरेश गोयल, सुभाष शर्मा, उमेद खन्ना, सुनील वर्मा, लवली राजपाल, आनंद सैनी, अतुल बांगा, भानु सिंघल, कपिल सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

Next Story