हरियाणा

Hisar: ब्राह्मण महासंस्था में प्रदीप शर्मा को अहम पद

Admindelhi1
18 Sept 2025 5:02 PM IST
Hisar: ब्राह्मण महासंस्था में प्रदीप शर्मा को अहम पद
x

हिसार: प्रदीप कुमार शर्मा को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था का हरियाणा प्रदेश समिति सलाहकार नियुक्त किया गया है। मूल रूप से नारनौंद हलके के पेटवाड़ गांव के निवासी सीनियर एडवोकेट प्रदीप कुमार शर्मा को उनकी समाजसेवा, शांतिप्रिय विचारधारा और सामाजिक समर्पण को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था द्वारा हरियाणा प्रदेश समिति सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार शर्मा ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश दुबे का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह पद न केवल उनके लिए गर्व की बात है, बल्कि यह जिम्मेदारी समाज में शांति, समरसता और सद्भावना को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वे संस्था द्वारा दिए गए इस उत्तरदायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। अपनी इस नियुक्ति पर उन्होंने पूरे ब्राह्मण समाज का भी धन्यवाद किया।

शटल मास्टर बैडमिंटन एकेडमी के खिलाड़ी दिवित ने राज्य स्तर पर जीता कांस्य पदक हिसार। हाल ही में फरीदाबाद में हुई हरियाणा स्कूल राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्थानीय शटल मास्टर बैडमिंटन एकेडमी के खिलाड़ी दिवित अरोड़ा ने अंडर-14 (ब्वॉयज) में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर अपना व एकेडमी का नाम रोशन किया है। कोच साहिल थरेजा ने गुरुवार काे बताया कि एकेडमी के अनेक खिलाड़ी समय-समय पर अपने-अपने भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मैडलों को अपनी झोली में डाल रहे हैं। कोच साहिल थरेजा ने दिवित अरोड़ा के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Next Story