हरियाणा
हिसार: पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की 77 मोटरसाइकिल बरामद की, सात गिरफ्तार
Admin Delhi 1
16 March 2022 2:47 PM GMT
![हिसार: पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की 77 मोटरसाइकिल बरामद की, सात गिरफ्तार हिसार: पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की 77 मोटरसाइकिल बरामद की, सात गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/16/1545956-b0c25ffc9773c453e5fa956778503340.webp)
x
क्राइम एब्स अपडेट: हांसी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट की 77 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 14 मोटरसाइकिल चोरी की 45 मोटरसाइकिल संदिग्ध हैं। यह जानकारी बुधवार को हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को 10 दिन के अभियान में यह सफलता मिली है। बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें वाहन लूट, हत्या, चैन स्नैचिंग व अन्य अपराधों में प्रयोग की जाती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रेस लिखे हुए वाहनों की भी धरपकड़ का अभियान तेज किया जाएगा।
Next Story