हरियाणा

हिसार पुलिस ने बरामद किए 15 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए

Admindelhi1
21 Nov 2026 3:06 PM IST
हिसार पुलिस ने बरामद किए 15 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए
x
IMEI ट्रैकिंग से पुलिस ने खोज निकाले 15 मोबाइल फोन

हिसार: हरियाणा के हिसार जिला पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी जांच के माध्यम से 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए। बरामद मोबाइल की कीमत लाखों रुपये बताई गई है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सिद्धांत जैन ने स्वयं मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद खोए हुए फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए हिसार पुलिस का आभार व्यक्त किया।

एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई की। आईएमईआई ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस, लोकेशन विश्लेषण और तकनीकी डेटा के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश की गई। लगातार प्रयासों से 15 मोबाइल बरामद किए गए।

मोबाइल वापस पाने वालों में सातरोड़ निवासी सुभाष, महलसरा निवासी आकाश, चंदन नगर निवासी रामकुमार, विनोद नगर निवासी अमनदीप, मिलगेट निवासी चंद्रप्रकाश, हिसार निवासी राजरानी, बवानीखेड़ा निवासी सूरज, सुल्तानपुर निवासी आजाद सिंह, सातरोड़ खास निवासी राहुल शर्मा, उत्तर प्रदेश निवासी ध्रुव और बरवाला निवासी हरिकिशन सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Next Story