Hisar: गर्मी से राहत के लिए पुलिसकर्मियों को एनर्जी ड्रिंक दिए गए

हिसार: आसरा सोसायटी की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न चौकों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों की सेवा के लिए एनर्जी ड्रिंक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व सोसायटी अध्यक्ष समाजसेवी डॉ. दीपक नागपाल ने किया। इस अवसर पर प्रो. नरेंद्र मेहता, प्रो. प्रेम तनेजा, नरेंद्र अनेजा, आलोक सिंह छाबड़ा, सुरेंद्र मेहता, शांतनु मलिक, परवीन असीजा, सतीश सरदाना, शंकर नांगरू, विजय नागपाल, सुरेंद्र नागपाल, डॉ. हेमंत आहूजा, डॉ. निरंजन मेहता, सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा, रमेश शर्मा, परवीन वर्मा, महेश मेहता, चिराग एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर एसएचओ रिसाल सिंह, सब इंस्पेक्टर मेहर सिंह, एएसआई नरेंद्र, होमगार्ड मुकेश एवं अमन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान शहर के अलग-अलग चौकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए एनर्जी ड्रिंक वितरित की गई। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा कठिन परिस्थितियों में लगातार दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. दीपक नागपाल ने शनिवार काे कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस भीषण गर्मी में पुलिस कर्मचारी दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, इसलिए उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। संस्था द्वारा किए गए इस सराहनीय सेवा कार्य की उपस्थित नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सराहना की।





