हरियाणा

हिसार पुलिस उड़ीसा के नक्सली इलाके से गांजा सप्लायर को पकड़ कर जेल लाई

Admin Delhi 1
28 Jun 2022 6:44 PM IST
हिसार पुलिस उड़ीसा के नक्सली इलाके से गांजा सप्लायर को पकड़ कर जेल लाई
x

हिसार क्राइम न्यूज़: हिसार पुलिस ने उड़ीसा पुलिस के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में गांजे के मुख्य सप्लायर को उड़ीसा के नक्सली इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित उदवखुरा को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 19 जून को हिसार पुलिस ने दो तस्करों को 52 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपितों में शामिल धर्मपाल को पुलिस ने अदालत से रिमांड पर लिया था धर्मपाल की निशानदेही पर पुलिस उड़ीसा पहुंची और वहां की पुलिस के सहयोग से गांजे के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर पाई।

एएसपी पूजा वशिष्ठ ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गांजा तस्करी में शामिल लोग एक ग्रुप में ट्रेन के जरिए उड़ीसा जाते थे और वापसी में ग्रुप के सदस्य अलग-अलग गांजा लेकर हरियाणा में आते थे। बाद में इसे वे आपस में बांट लिया करते थे गांजे की तस्करी में महिलाएं भी संलिप्त पाई गई है। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में उड़ीसा पुलिस का विशेष सहयोग रहा जब आरोपित उद्धवखुरा को गिरफ्तार किया गया था तो पूरा गांव थाने में पहुंच गया था। ऐसे में आरोपित को यहां लाना मुश्किल दिख रहा था लेकिन उड़ीसा पुलिस ने बड़ी सूझबूझ से ग्रामीणों को शांत करवाया।

Next Story