हरियाणा

Hisar: पुलिस ने छीना-झपटी के आरोपियों को दबोचा

Admindelhi1
9 May 2026 9:14 AM IST
Hisar: पुलिस ने छीना-झपटी के आरोपियों को दबोचा
x
"स्नैचिंग वारदात में दो गिरफ्तार"

हिसार: पुलिस की 12 क्वार्टर चौकी पुलिस टीम ने कैमरी रोड़ पर हुई स्नैचिंग की वारदात को मात्र 9 घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान कैमरी रोड निवासी सुनील व साहिल के रूप में हुई है।

चौकी प्रभारी एएसआई राकेश कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि इस संबंध में कैमरी निवासी दीपक ने शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार गुरुवार रात को लगभग साढ़े 9 बजे जब वह अपने घर पर जा रहा था तो उसका मोटरसाइकिल खराब होने पर वह मोटरसाईकिल को साइड में रोककर जाने लगा।

इस दौरान दो युवकों नेे चाकू दिखाकर उससे तीन हजार रुपये छीन लिए और भाग गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए उनकी टीम ने तुरंत घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा की पहचान करते हुए आरोपियों को चिन्हित कर काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से छीनी गई 3000 की राशि व चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया ई-रिक्शा भी कब्जे में लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों पर पहले भी चोरी व अन्य धाराओं के तहत 5-5 मामले दर्ज है।

Next Story