हरियाणा

Hisar: बार काउंसिल चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं

Admindelhi1
19 March 2026 1:14 AM IST
Hisar: बार काउंसिल चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं
x
"बार काउंसिल चुनाव सुरक्षित रूप से संपन्न"

हिसार: पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के लिए हिसार और हांसी में बुधवार को मतदान हुआ। जिले में कुल 7 बूथ बनाए गए थे, जिनमें हिसार के 5 और हांसी के 2 बूथ रहे। इन बूथों पर कुल ४०१७ पंजीकृत वकील हैं। हिसार में कुल 3609 मतदाताओं में से 2323 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार लगभग 64.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। कोर्ट परिसरों और आसपास के क्षेत्रो में पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं प्रवेश से पहले पहचान पत्र की जांच भी अनिवार्य की गई है।

कोर्ट परिसर में सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम भी बूथ पर बैठे दिखाई दिए। विधायक के बेटे रजत गौतम बार काउंसिल के चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। वह 99 नंबर पर चुनाव लड़ रहे हैं। विधायक ने कहा कि चुनाव में बेटा उनकी मदद करता है, आज बेटा खड़ा है तो वे उसकी मदद कर रहे हैं। विधायक गौतम ने दावा किय कि चुनाव में उनके बेटे की जीत होगी।

मतदान प्रक्रिया सुबह से लेकर शाम तक जारी रही। हिसार बार में सबसे अधिक 3609 वकील वोट हैं जिसमें से आधे से ज्यादा वकीलों ने शाम चार बजे तक मतदान कर दिया था। हांसी बार में 408 वकीलों में से अधिकांश ने वोटिंग की। चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान वरिष्ठ स्तर पर संभाली हुई थी। एडीजीपी की निगरानी में पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। हर गेट पर पुलिस तैनात रही।

मतदान केंद्रों पर केवल वैध पहचान पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। एक वकील बिना आईडी के पहुंचा तो उसे वोट नहीं डालने दिया गया। वोटिंग के लिए एक एंट्री गेट बनाया गया। एक-एक वकील का पहचान पत्र देखकर ही एंट्री दी गई। हिसार बार प्रधान संदीप बूरा भी पहचान के लिए गेट पर तैनात रहे।

Next Story