हरियाणा

Hisar: बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींच का बदमाश फरार

Tara Tandi
11 Oct 2024 5:22 PM IST
Hisar: बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींच का बदमाश फरार
x
Hisar हिसार: शहर के सेक्टर 13 में सैर कर वापस लौट रही 70 साल की बुजुर्ग महिला के गले से बदमाश सोने की चेन तोड़कर भाग गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मंदिर की तरफ फरार हो गए। घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शांति देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ झीना-झपटी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 13 में रहने वाले दीपक ने बताया कि उनकी माता शांति देवी हर रोज सुबह सेर करने के लिए सेक्टर 16-17 में घुमने के लिए जाती थी। सुबह सात बजे घर से बाहर घुमने के लिए गई थी। पार्क में सेर करने के बाद वापस साढ़े आठ बजे के करीब घर लौट रही थी। जब वे दूरदर्शन के पास पहुंची तो पैदल एक युवक आया। युवक उनके पास पहुंचा और झपटा मारकर गले में पहनी हुई सोने की चेन तोड़ कर भाग गया।
Next Story