Hisar: नौकरी और विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

हिसार: सिविल लाइन पुलिस ने नौकरी लगवाने व विदेश भेजने के नाम पर 58 लाख की ठगी करने के मामले में जींद के रामकली निवासी दिलावर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार काे बताया कि इस संबंध में सिविल लाइन थाना में 16 अगस्त 2024 को नौकरी लगवाने और विदेश भेजने के नाम पर की गई 58 लाख की ठगी के बारे में केस दर्ज किया गया था। इसमें शिकायतकर्ता मीरकां निवासी रवि कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी दिलावर सिंह, राकेश कुमार और अन्य ने उसे और उसकी स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े अन्य युवकों को सरकारी नौकरी तथा विदेश भेजने का झांसा देकर कुल 58 लाख रुपए की ठगी की।
आरोपियों ने युवकों को उच्च राजनीतिक संपर्कों का हवाला देते हुए पोस्टमैन व एसएससी (जीडी) जैसी सरकारी नौकरियों और विदेश भेजने का लालच देकर रकम ऐंठी थी। पुलिस द्वारा इस मामले में एक आरोपी राकेश शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी गांव रामकली निवासी आरोपी दिलावर से आगामी पूछताछ जारी है। उसे अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।





