हरियाणा

Hisar: न्यायमूर्ति अलका सरीन का हिसार कोर्ट दौरा

Admindelhi1
27 Feb 2026 9:55 PM IST
Hisar: न्यायमूर्ति अलका सरीन का हिसार कोर्ट दौरा
x

हिसार: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस अलका सरीन ने हिसार न्यायालय परिसर का दौरा किया और न्यायिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर न्यायालय की कार्यप्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। हिसार बार की ओर से बार के सचिव समीर भाटिया ने न्यायमूर्ति का स्वागत किया।

बार के प्रधान संदीप बूरा ने शुक्रवार काे बार की प्रमुख मांगें उनके समक्ष रखीं। इनमें मुख्य रूप से राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग हरियाणा, राष्ट्रीय कंपनी क़ानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी), ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) और हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (आरईआरए) की रीजनल बेंच हिसार में स्थापित करने की मांग शामि रही। इसके अतिरिक्त मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट को शीघ्र स्वीकृति, 85 नए अधिवक्ता चैंबरों को मंजूरी, बार रूम के विस्तार व उन्नयन तथा पुलिस चौकी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती संबंधी मांगें भी प्रमुख रूप से रखी गईं। हिसार बार के अन्य अधिवक्ताओं ने भी बार रूम में आयोजित कार्यक्रम में न्यायालय एवं न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न सुझाव न्यायमूर्ति अलका शरीन के समक्ष रखे, जिन पर न्यायमूर्ति ने सकारात्मक विचार कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर हिसार बार के पदाधिकारीगण प्रधान संदीप बूरा, सचिव समीर भाटिया, उपप्रधान विकास पूनिया, सह सचिव सुनील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुनील सहदेव एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Next Story