हरियाणा

Hisar: भारतीय कलाकार सुरभि जांगड़ा की पेंटिंग की विदेश में बिक्री

Admindelhi1
5 Jun 2026 12:13 PM IST
Hisar: भारतीय कलाकार सुरभि जांगड़ा की पेंटिंग की विदेश में बिक्री
x
यूके में सुरभि जांगड़ा की कला को मिला बड़ा सम्मान

हिसार: शहर की सुरभि आर्ट गैलरी एवं कला संस्थान की संचालक वरिष्ठ कलाकार डॉ. राजेश जांगड़ा और डॉ. गीता जांगड़ा की पुत्री सुरभि जांगड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला से पहचान बनाई है।

सुरभि वर्तमान में ऑलस्टर विश्वविद्यालय, बेलफास्ट (यूके) में एमएफए फाइन आर्ट्स की पढ़ाई कर रही हैं। प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर विश्वविद्यालय द्वारा क्वीन स्ट्रीट आर्ट गैलरी, बेलफास्ट में छात्र-छात्राओं की कलाकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें उनकी तीन कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गईं।

प्रदर्शनी में सुरभि की एक कलाकृति, जो लगभग 2×3 फीट आकार की एक्रेलिक पेंटिंग थी, को एक स्थानीय कला प्रेमी ने 90 हजार रुपये में खरीदा। बताया गया कि यह उनकी यूके में पहली प्रदर्शनी थी और छात्र कलाकारों में उनकी कृतियों को विशेष सराहना मिली।

परिजनों ने बताया कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व का विषय है और उन्हें विश्वास है कि सुरभि भविष्य में और भी प्रभावशाली कलाकृतियों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगी।

इस सफलता पर सुरभि आर्ट सोसाइटी के पदाधिकारियों और कई कलाकारों व सामाजिक सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।

Next Story