
हिसार: अखिल भारतीय सेवा संघ की हिसार शाखा की बैठक यहां हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में प्रमुख समाजसेवी डॉ. हेमंत आहुजा को अध्यक्ष चुना गया, जबकि गुलशन कथूरिया को सचिव और संजीव राजपाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. हेमंत आहुजा के चयन को उनके लंबे सामाजिक व धार्मिक योगदान का सम्मान माना जा रहा है। वे वर्षों से जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सदस्यों ने साेमवार काे विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा।
बैठक में राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की भावी योजनाओं, सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के विस्तार पर विचार-विमर्श किया। हिसार टीम व महिला विंग के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान हिसार शाखा की ओर से राष्ट्रीय व प्रांतीय टीम के सदस्यों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रधान डॉ. हेमंत आहुजा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और समाज हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।





