हरियाणा

Hisar: विद्यार्थी यदि लक्ष्य तय करें तो सफलता निश्चित: प्रो. बीआर कम्बोज

Admindelhi1
18 Oct 2025 12:49 PM IST
Hisar: विद्यार्थी यदि लक्ष्य तय करें तो सफलता निश्चित: प्रो. बीआर कम्बोज
x

हिसार: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई स्नातकोत्तर व पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कृषि महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बीआर कंबोज मुख्य अतिथि रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र विशेष पहचान हैं। हमारे विद्यार्थी निरंतर प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र हित के लिए करने का आह्वान किया। गांव-गांव तक वैज्ञानिक दृष्टिकोण पहुंचाना, कृषि को आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाना यही आपका असली योगदान रहेगा।

कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थियों ने शिक्षा, शोध कार्यों, नवाचार और खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विश्वविद्यालय का देश और प्रदेश में नाम रोशन किया है। डॉ. जगमोहन सिंह ढिल्लों ने कार्यक्रम में आईसीएआर में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Next Story