हरियाणा

Hisar: कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान से संगठन को मिल रही मजबूती

Admindelhi1
21 Jun 2026 10:26 AM IST
Hisar: कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान से संगठन को मिल रही मजबूती
x
जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व दे रहा कांग्रेस नेतृत्व

हिसार: कांग्रेस भवन हिसार में नवनियुक्त बरवाला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरवन सिंह का जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष Brijlal Bahbalpuria और एआईसीसी सदस्य Rajesh Sandlana ने किया।

इस अवसर पर सरवन सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो वर्षों से निस्वार्थ भाव से संगठन और जनसेवा के लिए कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा ऐसे कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरवन सिंह लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति से बरवाला ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सरवन सिंह के नेतृत्व में बरवाला ग्रामीण ब्लॉक में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Next Story