हरियाणा

Hisar: हिसार पुलिस ने 10 मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को सौंपे

Admindelhi1
6 Jun 2026 12:23 PM IST
Hisar: हिसार पुलिस ने 10 मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को सौंपे
x

हिसार: हिसार पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। जून माह के पहले सप्ताह में प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी की 10 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण करते हुए शाखा ने लाखों रुपये मूल्य के 10 मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके फोन लौटाए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस और साइबर सुरक्षा शाखा का आभार जताया।

सिद्धांत जैन ने बताया कि साइबर सुरक्षा शाखा में प्रतिदिन मोबाइल गुम होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिन पर गंभीरता और तत्परता से कार्रवाई की जाती है। आधुनिक तकनीकी संसाधनों और साइबर ट्रैकिंग की मदद से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही मुकेश सहारण तथा सिपाही कुलदीप, अजय और गोविंद की टीम ने तकनीकी दक्षता और मेहनत के बल पर इन मोबाइल फोन को बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मोबाइल प्राप्त करने वालों में सरसाना निवासी कर्मबीर, डोभी निवासी हरिओम, गोविंद नगर निवासी चरणजीत, रामपुरा मोहल्ला निवासी हितेष, नगंथला निवासी सुभाष चंद्र, अग्रोहा निवासी अजमेर, साकेत कॉलोनी निवासी विनोद कुमार और अमन नगर निवासी सागर सहित अन्य लोग शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। ऐसी कार्रवाइयों से नागरिकों का पुलिस के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत होगा।

Next Story