
हिसार: हिसार के भाजपा नेताओं ने अंबाला छावनी पहुंचकर वरिष्ठ पार्टी नेता एवं कैबिनेट मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना। पिछले दिनों गिरने की वजह से अनिल विज के पैरों में चोट लग गई थी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. योगेश बिदानी, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, वार्ड 17 के पार्षद राजेश अरोड़ा, सन्नी एवं अन्य अंबाला छावनी पहुंचे और मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा के अनुसार मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों गिरने की वजह से पैरों में फ्रेक्चर हो गया था और चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उनका इलाज चल रहा है और वे अपने आवास पर ही चिकित्सीय लाभ ले रहे हैं। भाजपा नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंत्री अनिल विज ने भी हिसार से पहुंचे भाजपा नेताओं से कुशलक्षेम पूछी और कहा कि भगवान की कृपा व प्रशंसकों की दुआओं से वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।





