हरियाणा

Hisar: एचएयू ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड हेतु इच्छुकों से आवेदन मांगे

Admindelhi1
28 Nov 2025 10:24 AM IST
Hisar: एचएयू ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड हेतु इच्छुकों से आवेदन मांगे
x

हिसार: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2021-२२ व 2023-24 के लिए द्विवार्षिक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अधिष्ठाता डॉ. रमेश यादव ने गुरुवार काे बताया कि लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के उन संस्थान प्रमुखों, संकायाध्यक्षों एवं अधिकारियों को उनके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है, जिन्होंने अपने चुने हुए क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी ने अपने कार्यकाल में नैतिक मूल्यों और नैतिकता के उच्च मानकों का पालन किया हो तथा अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाले उत्कृष्ट कार्यों का योगदान दिया हो। संबंधित अधिकारी ने समर्पण, नेतृत्व गुणों, संस्थान निर्माण क्षमताओं और एक आदर्श छवि का रिकॉर्ड बनाया हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी अपने आवेदन पत्र अधिष्ठाता, स्नातकोत्तर, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय को संक्षिप्त बायोडाटा के साथ भेज सकते हैं। नामांकन उम्मीदवारी केवल एक द्विवार्षिक अवधि के लिए मान्य होगी।

Next Story