हरियाणा

Hisar: गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हुआ मजबूत

Admindelhi1
26 Jun 2026 11:42 AM IST
Hisar: गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हुआ मजबूत
x
विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में मिला रोजगार

हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों के 12 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है।

प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के रमन प्रताप पुंधीर का चयन एंजो कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम में, एमबीए की कनिका का श्री गंगा इंडस्ट्रीज, हिसार में, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दीपांशु पांडे का सनविन ऑटो प्राइवेट लिमिटेड में तथा एमएससी फूड टेक्नोलॉजी के विश्वजीत पांडे का शर्मन जैन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली में हुआ है।

इसके अलावा हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के संजय कुमार, लीना, पंकज और आशुतोष का चयन आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, चंडीगढ़ में हुआ है। एमबीए मार्केटिंग के प्रीतम को जिंदल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, हिसार में नियुक्ति मिली है। वहीं बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंकुर वेदवान, एमटेक सीएसई के धर्मेंद्र तथा सीएसई-एआईएमएल की कुशम का चयन वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज में हुआ है।

डॉ. प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी भर्तीकर्ता कंपनियों और उनके प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एंजो कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड के वासु मोहन मित्तल, विशाल कौशिक और नीरज शर्मा, श्री गंगा इंडस्ट्रीज के अनुपम अग्रवाल, शर्मन जैन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के अभिषेक झा, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के अभिलाष खुंगर, जसप्रीत कौर, राशि सिंह और सिमरन जुनेजा तथा जिंदल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की निधि और विकास प्रधान का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

उन्होंने प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफल बनाने में संबंधित विभागाध्यक्षों, विभागीय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट समन्वयकों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थी स्वयंसेवकों के योगदान की भी सराहना की।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, सर्टिफिकेशन कार्यक्रम, इंडस्ट्री-एकेडेमिया संवाद और प्लेसमेंट अवसरों के माध्यम से विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Next Story