हरियाणा

Hisar: साइबर ठगी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद

Admindelhi1
30 May 2026 11:34 AM IST
Hisar: साइबर ठगी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद
x
"ऑनलाइन ठगी मामले में चार आरोपियों पर शिकंजा"

हांसी: साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में मध्यप्रदेश से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी कमल सिंह, कच्चरु, ईश्वर तथा अक्षय उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी अक्षय उर्फ छोटू के कब्जे से 20 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

एसआई प्रेम कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि इस संबंध में थाना बास क्षेत्र निवासी मुकेश ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके टेलीग्राम नंबर पर पार्ट टाइम काम और अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर संपर्क किया गया। आरोपियों ने पहले होटल रेटिंग और ऑनलाइन टास्क पूरे करने के नाम पर उसे अपने जाल में फंसाया। शिकायतकर्ता को शुरुआती टास्क पूरे करने पर कुछ पैसे लौटाकर भरोसे में लिया गया। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर करवाए गए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से अलग-अलग किश्तों में कुल 1 लाख 53 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। जब आरोपियों ने और पैसे मांगने शुरू किए तो उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना हांसी पुलिस ने जांच करते हुए तकनीकी जांच, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की गहन पड़ताल करते हुए आरोपियों की पहचान की तथा मध्यप्रदेश में दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में शामिल अन्य लोगों और ठगी के नेटवर्क के संबंध में भी जांच जारी है।

Next Story