हरियाणा

Hisar: एचएसजीएमसी के पूर्व सदस्य पर हमलावरों ने किया हमला

Admindelhi1
17 Oct 2025 5:50 PM IST
Hisar: एचएसजीएमसी के पूर्व सदस्य पर हमलावरों ने किया हमला
x

हिसार: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व मैंबर एवं गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के पूर्व प्रधान हिसार जत्थेदार सरदार सुखसागर सिंह के डाबड़ा चौक स्थित आवास गुरुवार रात्रि 10-15 व्यक्तियों ने हथियारों सहित हमला किया। उक्त आरोपियों ने गाली-गलौच की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी और वे घर की ओर आग के गोले छोड़े। स. सुखसागर सिंह ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत देकर इस संबंध में तुरंत कार्यवाही की मांग की है।

सरदार सुखसागर ने बताया कि गुरुवार रात्रि 10 से 15 व्यक्तियों ने उनके घर पर हमला किया और उनके घर की ओर गोलीबारी की। उन्होंने मेरे घर को निशाना बनाकर आग के गोले भी फेंके और मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को बुरी तरह आतंकित किया।

उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना एक वीडियो में रिकॉर्ड की गई है, जिसमें आरोपी व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से हमें गाली देते और धमकी देते हुए देखा जा सकता है। आरोपियों ने धमकी देते हुए ऊंची आवाज में कहा कि ‘तुझे ऑफिस या घर में बैठने नहीं देंगे’ और ‘जान से मार देंगे तुझे और तेरे परिवार को’। स. सुखसागर सिंह ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर के पास स्थित हुड्डा न्यूट्रिशन नामक दुकान की छत से गोलीबारी की। इसके बाद उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया।

पुलिस के आते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। जब वे इस संबंध में संबंधित थाने में शिकायत देने के लिए गए तो पुलिस का रवैया पल्ला झाडऩे वाला और ढुलमुल था। उन्होंने कहा कि इस वारदात के बाद यहां पर दहशत का माहौल बन गया है और मेरी और मेरे परिवार के सदस्यों की जान को गंभीर खतरा है। सुखसागर ने एसपी हिसार से मांग की कि इस मामले में हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी, दंगा और आग्नेयास्त्रों के प्रयोग के लिए संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उनके व परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा देने की मांग की।

Next Story