हरियाणा

Hisar: जीजेयू में इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न

Admindelhi1
27 Jun 2026 11:31 AM IST
Hisar: जीजेयू में इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न
x
बीसीए-एमसीए इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ी

हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजवि) के शिक्षण खंड-7 में शुक्रवार को इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। कुल 180 सीटों के लिए आयोजित परीक्षा में 547 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 359 ने भाग लिया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई तथा परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

विभागाध्यक्ष प्रो. ओ.पी. सांगवान ने बताया कि इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए कार्यक्रम की 180 सीटों के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। उन्होंने जानकारी दी कि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 547 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 359 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि बीसीए-एमसीए कार्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम काउंसलिंग 2 जुलाई को विश्वविद्यालय के शिक्षण खंड-6 में आयोजित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला भी कुलसचिव के साथ मौजूद रहे।

Next Story