हरियाणा

Hisar: डॉ. आशा खेदड़ ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की

Admindelhi1
29 Aug 2025 7:45 PM IST
Hisar: डॉ. आशा खेदड़ ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की
x

हिसार: भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने प्रदेश सरकार द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करके इसके तहत महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिन जाने का स्वागत किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को महिला वर्ग का सम्मान बताते हुए इस पर खुशी जताई है।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने शुक्रवार काे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करने का ऐलान किया है। विधानसभा सत्र के तुरंत बाद कैबिनेट बैठक में महिलाओं के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए नई योजना को मंजूरी दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य की डबल‑इंजन सरकारें गरीबों और जरूरतमंदों के हित में लगातार कल्याणकारी पहल आगे बढ़ा रही हैं।

विकसित भारत के चार स्तम्भों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और इन्हें सशक्त बनाने के लिए केंद्र व राज्य दोनों स्तरों पर निरंतर नीतियां लागू की जा रही हैं।डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर से इस योजना का औपचारिक शुभारंभ करने की घोषणा की है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ हरियाणा की उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होगी। योजना का लाभ विवाहित व अविवाहित दोनों प्रकार की महिलाओं को उपलब्ध होगा। पहले चरण में उन परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। भविष्य में चरणबद्ध तरीके से अन्य आय‑समूहों को भी योजना में शामिल किया जाएगा। लाभ लेने के लिये अविवाहित महिला का अथवा विवाहित महिला के पति का, हरियाणा में पिछले 15 वर्षों से मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।

एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी अमर पातड़ एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी सरकार की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के हित में बड़ी घोषणा करके चुनाव के समय किए गए एक संकल्प को और पूरा किया है।

Next Story