हरियाणा

Hisar : होटल में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Tara Tandi
2 March 2024 11:36 AM IST
Hisar : होटल में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
x
हिसार: मैंन बाजार में पूजा मार्कीट के पास एक होटल के कमरे के बाथरूम में अमरदीप कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय राजेश का शव पड़ा हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। उसका शव टॉयलेट सीट पर मिला और एक हाथ में सीरिंज लगी थी। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आजाद नगर के साहिल ने बताया कि हमने कैमरी रोड़ स्थित अमरदीप कॉलोनी निवासी राजेश और चंद्रलोक कॉलोनी निवासी विष्णु के साथ बुधवार रात को पौने दस बजे होटल में कमरा किराये पर लिया था। हम तीनों रात 12 बजे खाना खाने के बाद कमरे में सो गए। सुबह 9 बजे उठे तो देखा कि राजेश कमरे में नहीं है और बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। बाथरूम के अंदर मोबाइल पर गाने बज रहे थे। बार-बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई आवाज नहीं आई और दरवाजा नहीं खोला। डॉक्टर ने चैकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि नशे की ओवरडोज के कारण राजेश की मौत हो गई। सिटी थाना प्रभारी रिसाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
Next Story