हरियाणा

Hisar: मां के साथ सो रही बेटी की हुई बेरहमी से हत्या, छत पर पड़ा मिला शव

Tara Tandi
19 July 2025 1:47 PM IST
Hisar: मां के साथ सो रही बेटी की हुई बेरहमी से हत्या, छत पर पड़ा मिला शव
x
Hisar हिसार : शनिवार सुबह महिला की सिर में पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी गया। शव सुबह छत पर खून से सना पड़ा मिला। घटना का पता तब चला जब मृतका की मां उसे ढूंढते हुए छत पर पहुंची। जहां महिला मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ी थी। जिसके बाद सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई।
मृतक को पहचान 40 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। जो अपने पति से अनबन के चलते अपनी मां संतोष के पास हांसी शहर की भाटिया कॉलोनी में रह रही थी। महिला दो बच्चों की मां है। बच्चे अपने पिता के साथ भिवानी की निमडी वाली में ही रहते है।
हांसी थाना प्रभारी दयानन्द और DSP विनोद शंकर घटनास्थल पर सूचना मिलते ही पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया, स्थानीय लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच कर मौके से कुछ साक्ष्य आदि जुटाए है।
पुलिस को बयान देते हुए मृतक की मां संतोष ने बताया कि कविता रात नीचे कमरे में उसके साथ ही सोई थी। न जाने कब वह छत पर चली गई। जब संतोष सुबह उठी तो उसे कविता कहीं दिखाई नहीं दी। जिस पर संतोष उसे देखने छत पर गई। जहां कविता का शव खून लथपथ पड़ा हुआ था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आगामी कार्रवाई परिजनों के बयान के आधार पर की जाएगी।
Next Story