हरियाणा

हिसार: कोर्ट ने मासूम की हत्या के मामले में दोषी को मौत की सजा सुनाई

Admin Delhi 1
14 March 2022 4:04 PM GMT
हिसार: कोर्ट ने मासूम की हत्या के मामले में दोषी को मौत की सजा सुनाई
x

हरयाणा न्यूज़: अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश गुरविंदर सिंह वधवा की कोर्ट ने ढाई साल के शिवा की हत्या के मामले में दोषी हेमराज को सोमवार को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने एक सप्ताह पहले गांव गैबीपुर के हेमराज को दोषी करार दिया था। अभियोजन पक्ष के मुताबिक बरवाला थाना क्षेत्र के गांव गैबीपुर में 16 जून, 2018 को हेमराज के खेत में शिवा का शव बरामद हुआ था। उसका सिर धड़ से अलग था। गांव के सरंपच अर्जुन मेहता ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। छानबीन के बाद हेमराज को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खेत के पास से ही एक नाले से बच्चे का सिर बरामद किया गया था।

बताया गया है कि हेमराज का शिवा की मां सुमन से प्रेम प्रसंग था। वह उसे शादी का झांसा देकर यहां लाया था। 14 अप्रैल, 2018 को महिला के साथ उसका बेटा शिवा भी साथ आया था। हेमराज उसे पसंद नहीं करता था। कुछ दिन बाद सुमन से कहा कि वह शिवा को अपने साथ नहीं रखेगा। 16 जून की रात शिवा को अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी थी।

Next Story