Hisar: कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस को मिली मजबूती: बहबलपुरिया

हिसार: कांग्रेस जिला अध्यक्ष Brijlal Bahbalpuria ने कहा कि पार्टी ने लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे समर्पित कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करेंगे तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
वे गुरुवार को कांग्रेस भवन में नलवा से पूर्व प्रत्याशी रहे अनिल मान नलवा के साथ नलवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश श्योराण और हिसार-प्रथम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश इंदौरा के स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
नवनियुक्त अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे।
एआईसीसी सदस्य Rajesh Sandlana ने इन नियुक्तियों के लिए हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता एवं सांसद Randeep Singh Surjewala का संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश ओबीसी उपाध्यक्ष सुभाष प्रजापति, युवा नेता आदित्य मान, रामफल सिंह, गाड़ सिंह दहिया कैमरी, रमेश धीरनवास, चंद्रशेखर भुक्कल, जिला कार्यालय सचिव अनिल बिश्नोई सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।





