
x
Hisar हिसार : हिसार में सातरोड़ के समीप मस्तकालोनी के रहने वाले एक 9वीं कक्षा के छात्र की उसी के सहपाठी ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दीक्षित के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। गोली मारने वाला युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए गोली मारने का आरोपी काबू कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले युवक ने अपने दादा की बंदूक से दो फायर कर पेट में गोली मारी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि दीक्षित घर से दूध लेने के लिए स्कूटी से निकला था। इस दौरान उसके एक सहपाठी का फोन आया और दीपांशु को रेलवे लाइन के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपी सहपाठी ने दीक्षित के पेट में दो गोलियां मारी। वीरवार को हुई इस वारदात में दीपांशु को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दीक्षित को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना सातरोड कैंट पर हुई। बताया जाता है कि सहपाठी का दीक्षित से पिछले दिनों किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में उसने दीक्षित को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक छात्र सुबह 7:30 बजे घर से दूध लेने के लिए निकला था।
इस बीच क्लासमेट ने फोन कर दीक्षित को रेलवे लाइन के पास लोडिंग पॉइंट पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपी ने उस पर गोलियां चला दीं। आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी दीक्षित के ही स्कूल में पढ़ता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि दीक्षित के पिता प्रकाश सेना से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में वे बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। दीपांशु पहले डीपीएस में पढ़ता था। हाल ही में उसका एडमिशन आरपीएस स्कूल हांसी में कराया था।
TagsHisar सहपाठी9वीं छात्रमारी गोलीHisar classmate9th studentshotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





