हरियाणा

Hisar: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए का एक्शन, तीन आरोपी दबोचे गए

Admindelhi1
25 July 2026 9:48 AM IST
Hisar: टोल प्लाजा हत्याकांड में सीआईए का एक्शन, तीन आरोपी दबोचे गए
x
टोल प्लाजा हत्या मामले में तीन आरोपी सीआईए की गिरफ्त में

हिसार: जिले के बहुचर्चित टोल प्लाजा हत्याकांड की जांच के चलते सीआईए टीम ने मामले में संलिप्त तीन और आरोपियों को शुक्रवार काे गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

सीआईए टीम प्रभारी पीएसआई कर्ण सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि जांच के दौरान सबसे पहले सेक्टर 16 निवासी साहिल को गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि साहिल वारदात के समय घटनास्थल पर मौजूद था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन साहिल ने किराये पर लिया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए सीआईए टीम ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान ईशारपुर साउथ वेस्ट निवासी हिमांशु, धीरज व एक अन्य हिमांशु के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ।

Next Story