हरियाणा

Hisar: न्यायिक क्षेत्र में नई शुरुआत का उत्सव

Admindelhi1
14 Feb 2026 4:42 PM IST
Hisar: न्यायिक क्षेत्र में नई शुरुआत का उत्सव
x
"हिसार कोर्ट में आधिकारिक कार्यक्रम सम्पन्न"

हिसार: न्यायालय परिसर में नए न्यायालयों की स्थापना तथा नवचयनित न्यायाधीशों के पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में दिनांक 13 फरवरी 2026 को एक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला बार एसोसिएशन, हिसार एवं अधिवक्ता परिषद्, हिसार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लाला देवी चंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला (भारत विकास परिषद् – विवेकानंद शाखा), दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र, हिसार, जैन औषधालय (नागौरी गेट), गीतांजलि अस्पताल, हिसार तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी, हिसार के सहयोग से हवन, नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण, मेडिकल कैंप, चिकित्सा शिविर, बीपी व शुगर जांच, नाड़ी परीक्षण आदि का आयोजन बार एसोसिएशन, हिसार के बार रूम में किया गया में किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक रहीं। कार्यक्रम में हिसार के सभी न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं ने हवन में समिधा अर्पित कर नवचयनित न्यायाधीशों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिसार बार के प्रधान संदीप बूरा ने बताया कि प्रसार में हवन उपरांत आयोजित मेडिकल कैंप में जरूरतमंदों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए गए। साथ ही आमजन एवं अधिवक्ताओं के लिए दांतों व आंखों की नि:शुल्क जांच, बीपी व शुगर टेस्ट, तथा सफेद मोतियाबिंद के रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी, हिसार द्वारा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। हिसार बार के सचिव समीर भाटिया ने सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों एवं सभी सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिसार बार परिसर में पूर्व में भी ऐसे विशेष मौकों पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम होते रहे हैं और भविष्य में इसी तरह आगे भी चलते रहेंगे।कार्यक्रम में हिसार बार एसोसिएशन के उपप्रधान विकास पूनिया, सहसचिव सुनील भारद्वाज, कोषाध्य्क्ष सुनील सहदेव सहित अधिवक्ता परिषद्, हिसार के सदस्य उपस्थित रहे।

Next Story