
हिसार: गौपुत्र सेना की टीम ने ऊंट तस्करों की पिकअप गाड़ी पकड़कर चार ऊंटों को मुक्त करवाया है। आरोपी लोग राजस्थान के नोहर से ऊंट भरकर मेवात ले जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौपुत्र सेना की टीम ने सोमवार तड़के माइयड़ टोल के पास पिकअप गाड़ी पकड़ी। गौपुत्र सेना तोशाम व हांसी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह पिकअप गाड़ी पकड़ी जिसमें चार ऊंटों को बड़ी क्ररतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भर रखा था। उनके मुंह और पैर रस्सियों से बंधे हुए मिले। ऊंटों को काफी चोटें भी आई हुई थी। पिकअप चालक बागपत निवासी एहसान ने बताया कि उसको नोहर से यह ऊंट भरवाए गए हैं और चांद नाम का व्यक्ति है जिसने कहा कि इनको मेवात लेकर जाना है। इसलिए उसने लालच में आकर अपनी गाड़ी में इनको लोड़ करवा लिया। चालक बताया कि वह एक चक्कर पहले भी लगा चुका है।
गौपुत्र सेना हिसार जिला उपाध्यक्ष अनिल सैनी ने बताया कि हमने इसकी लिखित में शिकायत सदर थाना प्रभारी हांसी को दी है और भीमाशंकर नंदीशाला डोबी में सुरक्षित उतार दिया। इलाज और चारा पानी की सुविधा वहां पर मिलती रहेगी। गौपुत्र सुनील क्रांतिकारी ने कहा राजस्थान का राजकीय पशु ऊंट है, जिसका दूसरे राज्यों में परिवहन करना प्रतिबंधित है लेकिन जिसकी तस्करी की जाती है। बड़े स्तर पर और पहले भी हमारी टीम द्वारा हांसी में ऊंट तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी पकड़ी गई है, जिन पर कोर्ट में अभी मुकदमे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस प्रशासन ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर विरेंद्र, सन्नी, नसीब, प्रमोद स्वामी, गौरव यादव, राकेश, मंजीत, श्याम, कर्मवीर, सोनू राजपूत, राजू, जतिन व कुश सहित अन्य उपस्थित थे।





