हरियाणा

Hisar: आरडीसी चयन प्रक्रिया में कैडेट्स ने लिया हिस्सा

Admindelhi1
21 Sept 2026 10:11 AM IST
Hisar: आरडीसी चयन प्रक्रिया में कैडेट्स ने लिया हिस्सा
x
आरडीसी के लिए कैडेट्स का हुआ चयन

हिसार: तृतीय हरियाणा बटालियन एनसीसी, हिसार के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुनील कटारिया के नेतृत्व में ई5 कॉलेज, गढ़ी में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान आगामी रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) के लिए कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान ड्रिल, फ्लैग एरिया और सांस्कृतिक गतिविधियों में कैडेट्स की प्रतिभा एवं प्रदर्शन का आकलन किया गया।

ड्रिल वर्ग में डीएसटी (ड्रिल स्क्वाड टेस्ट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स का चयन किया गया। चयन के दौरान ड्रिल कौशल, अनुशासन, एकरूपता, कमांड और टीम भावना को प्रमुख आधार बनाया गया। फ्लैग एरिया के लिए चित्रकला एवं ड्राइंग में विशेष कौशल रखने वाले कैडेट्स का चयन किया गया। उनकी रचनात्मकता, विषय की समझ और चित्रांकन क्षमता को परखा गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले नर्तकों और गायकों का चयन किया गया। कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक चयन प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुनील कटारिया ने चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए आरडीसी की तैयारियों के लिए अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल किशन दत्त, कैंप एडजूडेंट लेफ्टिनेंट हेमंत शर्मा, सूबेदार मेजर मनवीर, एनसीसी अधिकारी और पीआई स्टाफ मौजूद रहे।

Next Story