हरियाणा

Hisar: हिसार में बीएंडआर कर्मचारियों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Admindelhi1
18 Sept 2026 12:55 PM IST
Hisar: हिसार में बीएंडआर कर्मचारियों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने का ऐलान
x
मंत्री आवास पर पड़ाव की चेतावनी, बीएंडआर कर्मचारी प्रदर्शनरत

हिसार: लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से नाराज सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के बीएंडआर विभाग हिसार ब्रांच के कर्मचारियों ने अधीक्षक अभियंता कार्यालय के समक्ष गुरुवार को प्रदर्शन किया। अधीक्षक अभियंता की अनुपस्थिति में कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता को मुख्य अभियंता के नाम मांग-पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 24 अक्तूबर से विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर अनिश्चितकालीन पड़ाव शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपप्रधान रविन्द्र शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव दीपक मेहरा ने किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार विभागों को बंद करने की नीति अपनाकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिसके चलते कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करना चाहिए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा

Next Story