हरियाणा

जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

Admindelhi1
3 Oct 2026 2:29 PM IST
जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
x
हरियाणा जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार चमका

हिसार: 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन हिसार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र स्थित गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जा रहा है। यह चार अक्टूबर तक चलेगी।

हिसार की रिद्धि और ओशिन ने अपने-अपने आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया, जबकि कुसुम ने रजत, सीमा ने कांस्य और हितेश ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।

आयु वर्ग-20 लड़कियों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में हिसार की रिद्धि ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसी आयु वर्ग की ट्रिपल जंप में कुसुम दूसरे स्थान पर रहीं और रजत पदक हासिल किया, जबकि हिसार की ही सीमा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। आयु वर्ग-18 लड़कियों की डिस्कस थ्रो में हिसार की ओशिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, आयु वर्ग-20 लड़कों की 800 मीटर दौड़ में हिसार के हितेश दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक मिला।

प्रतियोगिता का उद्घाटन एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक और मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी दी।

आयु वर्ग-20 लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में हिना भिवानी प्रथम, रिधिमा अंबाला द्वितीय और साक्षी पानीपत तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में रिद्धि हिसार के बाद मन्नत फौगाट पानीपत दूसरे और रौनक चरखी दादरी तीसरे स्थान पर रहीं। ट्रिपल जंप में अंकुश कटारिया भिवानी प्रथम, कुसुम हिसार द्वितीय और सीमा हिसार तृतीय रहीं।

आयु वर्ग-20 लड़कों की ट्रिपल जंप में कृष्ण कुमार चरखी दादरी प्रथम, मान सिंह भड़ाना फरीदाबाद द्वितीय और विवेक तंवर भिवानी तृतीय रहे। आयु वर्ग-18 लड़कों की डिस्कस थ्रो में निश्चय रोहतक प्रथम, देव चौहान पलवल द्वितीय और धीरज साहू चरखी दादरी तृतीय रहे।

आयु वर्ग-18 लड़कियों की डिस्कस थ्रो में ओशिन हिसार प्रथम, नैन्सी जींद द्वितीय और प्रियांशी गुरुग्राम तृतीय रहीं। आयु वर्ग-20 लड़कों की 800 मीटर दौड़ में दीपेंद्र महेंद्रगढ़ प्रथम, हितेश हिसार द्वितीय और मोहित भिवानी तृतीय रहे।

Next Story