हरियाणा

Hisar: सतर्क राहगीरों ने बचाई बैंक शाखा, समय रहते पाया आग पर काबू

Tara Tandi
20 Jun 2025 3:42 PM IST
Hisar: सतर्क राहगीरों ने बचाई बैंक शाखा, समय रहते पाया आग पर काबू
x
Hisar हिसार : बरवाला में यूनियन बैंक में लगी ऐसी में आग लग गई। अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग की लपटें काफी तेज थी। बैंक में आग देर रात लगी थी। जिस समय कोई कर्मचारी बैंक में मौजूद नहीं था।
बैंक की।जिस शाखा में आग लगी थीं। वह हिसार–टोहाना मुख्य मार्ग पर स्थित है। हालांकि आग लगने के कोई भी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। बैंक में आग लगने का पता मार्ग से गुजर रहे राहगीरों के द्वारा लगा था। राहगीरों ने अपनी सूझबूझ से आग को काबू किया। जिससे बड़ा हादसा होने से तल गया।
राह से गुजर रहे कुछ युवकों और राहगीरों ने बैंक में आग लगी देखी तो तुरंत मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने के प्रयासों में जुट गए। युवकों ने अपनी समझदारी से स्थित की गंभीरता को देखते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
युवकों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर रेत डाल कर आग को बुझाने की कोशिश की। कुछ लोगों ने डायल 112 को कॉल कर संपर्क कर सम्पूर्ण सूचना दी। जिसके बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। युवकों के कारण आग को बुझाने में काफी मदद मिली। समय रहते आग को बुझाने से बड़ा हादसा होने से तल गया। क्योंकि आसपास मौजूद दुकानों में भी आग लग सकती थी, और हादसा बड़े स्तर पर घट सकता था।
Next Story