हरियाणा
हिसार: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन किया स्थगित
Admin Delhi 1
14 March 2022 6:31 PM IST

x
सिटी न्यूज़: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आश्वासन के बाद आदमपुर तहसील कार्यालय के सामने 14 दिन से चल रहे किसान सभा के धरने को स्थगित कर दिया गया। किसान सभा के युवा अध्यक्ष नरषोतम मेजर व होशियार सिंह सांवत की अध्यक्षता में धरनास्थल पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। तहसील सचिव सतवीर सिंह धायल ने सोमवार को बताया कि मांगों पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से बातचीत हुई है। दुष्यंत ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर मांगों पर का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
Next Story





