Hisar: तेज आवाज में संगीत पर कार्रवाई, 21 हजार रुपये का चालान

हिसार: आसाम के गुवाहाटी में आयोजित दूसरी पैरा लॉन बॉल्स नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा के दिव्यांगों ने 35 मेडल जीतकर पूरे देश में अपना परचम लहरा दिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में भोगेश्वर बरुआ शुरूसजई स्टेडियम में हुआ था।
इसमें प्रदेश के नए जिले हांसी के खिलाड़ियों ने पांच गोल्ड ओर दो सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ी महेंद्र ने साेमवार काे बताया कि पैरा लॉन बाल में मास्टर सतीश माजरा व सतीश कुमार कापड़ों ने कैटगरी बी सिक्स में जो कि व्हील चेयर पर बैठकर खेली जाती हैं उसमें डबल गोल्ड मेडल जीता। कैटगरी बी आठ में ट्रिपल में संदीप कापड़ों ने एक गोल्ड और डबल में एक सिल्वर मेडल जीता है। कैटगरी बी सात में महेंद्र नारनौंद ने भी सिल्वर मेडल जीतकर अपने नारनौंद क्षेत्र का नाम रोशन किया। हरियाणा के डबल गोल्ड मेडल विजेता। अमित दिनोदिया, पंकज शर्मा, श्याम सुंदर, सुरजीत, रेखा, धर्मेंद्र,अंजू बला, विकाश नरवाल, पूजा, शालू ने गोल्ड मेडल जीता। अश्वनी ने एक गोल्ड और सिल्वर, ब्रह्मा ने एक सिल्वर ओर एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नाम रोशन किया।
लक्ष्मी, मुक्ता सपना ओर पवन ने अलग अलग कैटगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीते। नारनौंद में पहुंचने पर बुधवार काे सभी विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।





