हरियाणा
Hisar : मौसम विभाग के अनुसार 4 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा ,बारिश की संभावना
Sanjna Verma
3 Jun 2024 10:51 AM IST

x
Hisar : इस माह के पहले सप्ताह तक गर्मी से राहत जारी रहेगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 4 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से तीन दिन तक प्रदेश में बारिश की संभावना रहेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले 20 दिनों से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम की चरम और विकट परिस्थितियां बनी हुई थी। इसके साथ ही भीषण गर्मी और लू अपने प्रचंड तेवर दिखा रही थी। मगर, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया।
अंधड़ के साथ हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर हुई ओलावृष्टि ने इस भीषण गर्मी से राहत दिला दी है। रविवार को नौतपा का आखिरी दिन रहा। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह में आंशिक बादलवाही, तेज गति से हवाएं चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान 40.6 से 45.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 से 31.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
4 जून को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके असर से 4 से 6 जून के दौरान तेज गति से हवाएं चलने, आंशिक बादलवाही व कहीं कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है। हालांकि इस दौरान नमी वाली हवाओं के शांत होने से उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
TagsHisarमौसम विभागअनुसार 4 जूननया पश्चिमी विक्षोभ सक्रियबारिश संभावनाaccording to the Meteorological Departmenton June 4new western disturbance is activerain is likelyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





