हरियाणा
Hisar: दुकान पर बैठे युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत
Tara Tandi
17 Oct 2024 12:52 PM IST

x
Hisar हिसार: हरियाणा के हिसार में एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। हमले के दौरान युवक दुकान पर बैठा था। इसी बीच बाइक पर सवार हमलावर आए और धुआंधाड़ गोलियां बरसने लगे। सीधी फायरिंग में युवक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
देखते ही देखते लोगों का जमघट लग गया। परिजनों ओर ग्रामीणों ने हिसार–चंडीगढ़ हाइवे पर जाम लगा दिया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। दिन–दहाड़े हुए इस हत्याकांड से लोगों के बीच दहशत का माहुल बना हुआ है।
सरेआम हुई गोलीबारी से लोग डरे हुए है। आरोपियों ने घटना को गुरुवार के दिन सुबह 8 बजे अंजाम दिया था। प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे है। युवक की पहचान बुगाना गांव निवासी सोनू के रूप में हुई है।
सुबह 8 बजे मृतक युवक सोनू दुकान पर था। इसी बीच हमलावर ग्राहक बन कर दुकान से सामान खरीदने के बहाने आए और सामान लेने का नाटक करने लगे। जैसे ही आरोपियों को मौका मिला हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। सीधी फायरिंग में तीन–चार गोलियां सोनू को लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आसपास मौजूद लोग इक्कठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य आदि जुटान एक प्रयास कर रही है। फिलहाल मौके पर भरी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है। लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन लोग अपनी जिद पर आड़े हुए है। परिजनों की एक ही मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
TagsHisar दुकान बैठे युवकताबड़तोड़ फायरिंगमौके मौतHisar: Young man sitting at shopcontinuous firingdeath on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





