हरियाणा

हिसार: HSSC का नाम लेकर क्लर्क लगवाने के बहाने ऐंठे 8 लाख रुपए

Soni
9 March 2022 12:35 PM GMT
हिसार: HSSC का नाम लेकर क्लर्क लगवाने के बहाने ऐंठे 8 लाख रुपए
x

हिसार के सेक्टर-16/17 निवासी योगेंद्र सिंह अहलावत ने पुलिस को दी शिकायत में नौकरी के नाम से ठगी करने वाले गैंग का पूरा लेखा जोखा और कार्यप्रणाली का उल्लेख किया है। उसने बताया कि HSSC ने जून-2019 में क्लर्क की पोस्ट पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। 21 सितंबर 2019 को इसकी लिखित परीक्षा देने गया तो यहीं से वह भर्ती के नाम पर ठगने वाले गिरोह की नजर चढ़ गया।

परीक्षा केंद्र के बाहर उसकी मुलाकात गांव गामड़ा, हिसार के मंदीप श्योराण से हुई। मंदीप ने उसे बताया कि उसकी HSSC में बहुत जानकारी है और पैसों के दम पर अब तक बहुत से लोगों को सरकारी नौकरी लगवा चुका है। योगेंद्र का कहना है कि वह बेरोजगार था और सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका था। इस कारण से वह मंदीप के बहकावे में आ गया। मंदीप ने उसे बताया कि क्लर्क लगवाने के लिए लिए 8 लाख रुपए लगेंगे। योगेंद्र इसके बाद से इस गिरोह के जाल में फंसता चला गया। दिसम्बर 2019 में मंदीप ने उसे फोन कर कहा कि वह अपने सारे दस्तावेज और 1 लाख रुपए दे। बाकी 7 लाख रुपए नौकरी जॉइनिंग के बाद लेंगे। उसको सारे दस्तावेज की कॉपी के वैरिफिकेशन के लिए पंचकूला सेक्टर 4 बुलाया गया।

पंचकूला की एक पार्किंग में मंदीप और उसके दो साथी कार में बैठे थे। वहां उसके जैसे 20-25 बच्चों से सारे असल दस्तावेज ले रहे थे। उसने भी अपने दस्तावेज मंदीप को दे दिए। 3 दिन बाद मंदीप हिसार आया और मेरे दस्तावेज व नए रोल नम्बर का एडमिट कार्ड देकर गया। इसके बाद 18 नवंबर 2020 को सलेक्शन पत्र दे गया। इसके बाद भी उसकी जॉइनिंग नहीं हुई तो बताया गया कि HSSC के अफसर बदल गए हैं। उसे HSSC के एक अफसर बराड़ के नाम से एक फोन रिकॉर्डिंग भी भेजी गई। योगेंद्र ने बताया कि इसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। मंदीप ने उसे पूरे पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। एक बैंक चैक दिया गया जो कि बाउंस हो गया। साथ ही 1.50 लाख रुपए उसके खाते में डाले गए। इसके बाद 3 लाख रुपए देने थे। लेकिन दिए नहीं। उल्टे उनको जान से मारने की धमकी दी गई। उसके 6.50 लाख रुपए ऐंठ लिए गए हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने योगेंद्र की शिकायत पर मंदीप श्योराण, चांद राम, सुभाष, मोहित, रमन बराउ़, मंदीप बसड़, मनीष, पाल और अन्य के खिलाफ दफा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Next Story