हरियाणा

Hisar: 21 वर्षीय युवती पर हमला, पिता के साथ जाते समय हुई वारदात; इलाज के दौरान मौत

Admindelhi1
17 Aug 2026 11:29 AM IST
Hisar: 21 वर्षीय युवती पर हमला, पिता के साथ जाते समय हुई वारदात; इलाज के दौरान मौत
x
21 वर्षीय युवती पर हमले से सनसनी, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

हिसार: जिले के गांव लुदास में रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब मोटरसाइकिल पर अपने पिता के साथ जा रही 21 वर्षीय युवती पर एक व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवती और उसके पिता घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते युवती को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान लुदास निवासी 21 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है। बताया गया है कि रविवार दोपहर नेहा अपने पिता जसबीर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं जा रही थी। इसी दौरान गांव के बस अड्डे के पास गांव के ही संदीप उर्फ भोली ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। हमले में नेहा और उसके पिता जसबीर सिंह घायल हो गए।

परिजनों ने दोनों को तत्काल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। नेहा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ भोली को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और हमले की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Next Story