हरियाणा
Panipat में तेज बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित, बिजली आपूर्ति बाधित
Riyaz Ansari
5 May 2025 8:49 PM IST

x
Panipat पानीपत: रविवार रात पानीपत जिले में आए अचानक मौसम बदलाव के कारण तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित किया।बारिश के चलते संजय चौक, खादी आश्रम और बस अड्डे सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कई घंटों तक ठप रही।
मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंची, जिससे कई पेड़ और लोहे के खंभे गिर गए।बिजली आपूर्ति को लेकर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) को रातभर में करीब 1200 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। विभाग के अधीक्षण अभियंता धरम सुहाग ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 223 खंभे टूटे और 9 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे सात विद्युत लाइनों की आपूर्ति पर असर पड़ा है।
Tagsपानीपत मौसमबारिशबिजली बाधितPanipat weatherrainpower disruptionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





