हरियाणा

घर के बाहर बैठकर बेच रहा था गांजा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Admindelhi1
23 Nov 2026 11:14 AM IST
घर के बाहर बैठकर बेच रहा था गांजा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
x
काले पिट्ठू बैग में छिपाकर रखा था गांजा, युवक गिरफ्तार

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने एक युवक को 1 किलो 323 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव इंडरी निवासी विक्रम के रूप में हुई है।

एचएसएनसीबी फरीदाबाद यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर संग्राम सिंह ने बताया कि उनकी टीम रोजका मेव थाना क्षेत्र में नशा विरोधी गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इंडरी गांव का विक्रम अपने घर के बाहर बैठकर अवैध रूप से गांजा बेचता है।

सूचना के अनुसार, आरोपी काले रंग के पिट्ठू बैग में गांजा लेकर घर के बाहर मौजूद था। टीम ने तत्काल गांव इंडरी में दबिश दी और बताए गए स्थान पर बैठे युवक को पकड़ लिया।

पुलिस ने नियमानुसार बैग की तलाशी ली तो उसमें सफेद प्लास्टिक की थैली में गांजा मिला। डिजिटल कांटे पर तौल करने पर प्लास्टिक की थैली सहित गांजे का वजन 1 किलो 323 ग्राम पाया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस मामले में रोजका मेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच के बाद नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस अब आरोपी से गांजे की सप्लाई के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Next Story